अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने अमेरिका के अंडर मे रहकर जाली लड़ाई लड़ने को स्वीकार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को वॉच लिस्ट में डालना अमेरिका की बुरी नियत के कारण है, और अमेरिका के इस क़दम का मतलब यह है कि अमेरिका हमारे ख़िलाफ अपने सभी हथियार प्रयोग करना चाहता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना था कि आतंकवाद के विरोध में युद्ध हमारा नहीं था, हमने एक फ़र्ज़ी युद्ध किया, यह युद्ध अमेरिका का था।
जब भी मुश्किल समय आया अमेरिका ने हमेशा हमें धोखा दिया। अमेरिका की कोई भी ऐसी मांग नहीं है जो हमने पूरी ना की हो, अमेरिका विश्व को यह बताना चाहता है कि जो उन्हें सफ़लता नहीं मिली तो वह पाकिस्तान के कारण है।
अमेरिका अपनी असफ़लताओं का ज़िम्मेदार पाकिस्तान को ठहराना चाहता है, जबकि अमेरिका ने जिन क़ौमों को निशाना बनाया वह आज भी जीवित हैं।
6 जनवरी 2018 - 15:03
समाचार कोड: 876037
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का कहना था कि आतंकवाद के विरोध में युद्ध हमारा नहीं था, हमने एक फ़र्ज़ी युद्ध किया, यह युद्ध अमेरिका का था।